कोरोना महामारी

टीआरपी डेस्क। करीब तीन साल गुजरने के बाद भी दुनिया कोरोना महामारी के साए से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाई है। अब एक नई रिपोर्ट ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। दरअसल एक स्वास्थ्य विश्लेषक फर्म ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 27.5 प्रतिशत आशंका है कि अगले दशक में कोरोना जैसी एक और खतरनाक महामारी दुनिया में दस्तक दे सकती है। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि समय से महामारी की वैक्सीन बनाकर उसके खतरे को कम किया जा सकता है। 

इस कंपनी ने किया दावा

लंदन की Airfinity Ltd. नामक फर्म का दावा है कि जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में बढ़ोतरी, बढ़ती जनसंख्या और जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के चलते महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि कंपनी ने ये भी कहा है कि अगर नई संक्रामक बीमारी का पता चलने के बाद 100 दिनों के भीतर ही उसकी वैक्सीन बना ली जाएगी तो महामारी का खतरा कम होकर 8 प्रतिशत तक रह जाएगा। 

See also  अविवाहित, विधवा या तलाकशुदा बेटी दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के पारिवारिक पेंशन की हकदार

कंपनी का आगे कहना है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो बर्ड फ्लू जैसे वायरस के संक्रमण से अकेले ब्रिटेन में ही हर दिन 15 हजार लोगों की मौत हो सकती है। बीते दो दशकों में दुनिया ने तीन बड़ी महामारी देखी हैं, जिनमें कोरोना महामारी, सार्स, MERS और स्वाइन फ्लू जैसी महामारी शामिल है। 

H5N1 बर्ड फ्लू का संक्रमण भी चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि अभी इससे संक्रमित लोग की संख्या कम है और इसके इंसानों से इंसानों में फैलने के भी संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पक्षियों और स्तनधारी जीवों में फैलने की दर तेज है, जिससे चिंता बनी हुई है। कई खतरनाक बीमारियों जैसे जीका, मर्स आदि का वैक्सीन भी अभी तक नहीं मिल सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य वैज्ञानिकों को तुरंत ऐसे कदम उठाने होंगे, जिससे भविष्य में आने वाली महामारी से निपटा जा सके। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

See also  रिटायर्ड DGP को रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ गया भारी : कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश