नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 36 प्रतिशत बढ़कर 62,294 इकाई रही है। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने 45,640 वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री 54 प्रतिशत बढ़कर 34,698 इकाई रही। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 22,526 यात्री वाहन बेचे थे।

इसी तरह कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 20,411 इकाई से बढ़कर 25,783 इकाई पर पहुंच गई। पिछले महीने कंपनी का निर्यात 33 प्रतिशत घटकर 1,813 इकाई रह गया। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 2,703 वाहनों का निर्यात किया था। 

See also  New Phone Launch : OnePlus 15 की लॉन्च डेट आई सामने, 7000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से लैस होगा फोन…