टीआरपी डेस्क। विमान कंपनी गो फर्स्ट (Go First Airlines) की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 3 और 4 मई को बंद रहेंगी। DGCA ने इसका ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी नकदी संकट के जूझ रही है।

कंपनी ने तेल कंपनियों को भुगतान भी नहीं किया है। ऐसे में जिन लोगों ने अगले दो दिनों की फ्लाइट बुक कराई है उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।

न्यूज एजेंसियों की मानें तो गो फर्स्ट कैश एंड कैरी मोड पर ऑपरेट कर रहा है। एयरलाइंस को हर दिन के हिसाब से जितनी उड़ान भरनी है उसके मुताबिक हवाई ईंधन के लिए भुगतान करना पड़ता है। जुलाई 2022 में पहली बार इस कंपनी के सामने संकट आया था जब उसे विमान रद्द करना पड़ा था। इसके बाद से ही कंपनी की स्थिति खराब होती गई।

मई 2022 में विमान कंपनी ने 1.27 मिलियन यात्रियों को सफर कराया जबकि फरवरी में 963,000 पैसेंजर्स को ले जाने वाली बाजार हिस्सेदारी 8 फीसदी तक सीमित हो गई।

See also  भारत से जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के शेयर ट्रेडिंग का रास्ता खुलेगा, 31 मार्च के बाद NSE IX बढ़ाएगा ग्लोबल एक्सेस प्रोवाइडर का दायरा, जानें कैसे होगा सेटलमेंट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर