रायपुर। महासमुंद जिले में देर रात हुए सड़क हादसे में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से शहर व कांग्रेसी खेमे में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे कचहरी चौक से जाने वाले स्वाध्याय केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने सुरेश द्विवेदी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात चालक स्कार्पियो लेकर मौके पर से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Bilaspur: अनुकंपा नियुक्ति पर शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा हक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।