टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज से कांग्रेस का बूथ चलो अभियान की शुरूआत हो रही है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री रवि घोष के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर विधानसभा सीट पर अभियान की शुरुआत करेंगे। कुमारी सैलजा कांकेर और मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में अभियान में शामिल होंगे। इसी के साथ ही सत्यनारायण शर्मा केशकाल, सप्तगिरी शंकर उल्का बस्तर, शिव डहरिया बीजापुर, फूलोदेवी नेताम नारायणपुर, विकास उपाध्याय अंतागढ़, टीएस सिंहदेव चित्रकोट, कवासी लखमा दंतेवाड़ा, प्रेमसाय सिंह टेकाम कोंडागांव और दीपक बैज कोंटा में शामिल होंगे।

बस्तर की राह नहीं आसान

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बयान में कहा था कि बस्तर में 12 की 12 विधानसभा सीट वापस लाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पिछले चुनाव में बस्तर के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों पर भरोसा दिखाया था, इस विश्वास को बनाए रखने की जिम्मेदारी अब हम सभी की होगी।

See also  इस शहर को जिला बनाने का वादा नहीं हुआ पूरा, युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेसियों को थमाया लॉलीपॉप…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर