मनेन्द्रगढ़। टिकट ने नेताओं को हलाकान कर दिया है। जिसे मिला वो भी खुश नहीं और जिसे नहीं मिला वो भी खुश नहीं है। चारों तरफ बगावती बादल मंडरा रहे है। राजनीतिक पार्टियों को कुछ नहीं सूझ रहा है कि कैसे करें डेमैज कंट्रोल, वहीं इसके विपरीत जो भी नेता आ रहे है जीत का दंभ भरकर कार्यकर्ताओ्ं संशय में डाल कर फुर्र हो रहे है।

अब कार्यकर्ता भी बगावती टी शर्ट पहनकर रायपुर की ओर कूच कर रहे है। जिसका वीडियो वायरल होकर राजनीतिक सरगर्मियों को हवा देकर बहका रहे है।

प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है. प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होगा, जिसमें पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को चुनाव की तारीख तय की गई है. वहीं चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है।

सत्ता दल पार्टी कांग्रेस ने 30 विधानसभा सीटों के लिए दूसरी लिस्ट आने को लेकर डर बना हुआ है और बगावती तेवर भी देखने मिल रहे हैं. मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल का एक ऑडियो वायरल हुआ है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल को रायपुर कोर्ट से मिली जमानत, जातिगत टिप्पणी मामले में किया गया था गिरफ्तार

जिसमें वह कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर अपने कार्यकर्ता से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. बता दें कि इससे पहले विधायक विनय जायसवाल की टिकट कटने का हल्ला होने से उनके समर्थकों में नाराजगी थी और वे मनेन्द्रगढ़ बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए थे.

वायरल ऑडियो में बातचीत
पहले विधायक जी को कॉल आता है, जिसमें एक शख्स कहता है चाचा जी प्रणाम, टिकट का क्या हालचाल है चाचा …. जयप्रकाश बोल रहा था मैं टिकट का क्या हालचाल है, जिसपर विधायक जी ने कहा, टिकट नहीं मिलहि ऐ बार, फिर जयप्रकाश ने कहा, तो कैसे करेंगे चाचा हमलोग फिर इस बार ? तो इसपर विधायक ने कहा तुम बताओ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लडूं या नहीं लडूं तो आगे जयप्रकाश ने कहा कि गोंडवाना से लड़िया चाचा आप बिल्कुल आपका सपोर्ट है चाचा…… कहे कि सिमरी में हमलोग 15000 वोट निकाल लेंगे फिर जय ने कहा कि देहात से हमलोग ऐसा नहीं है कि आलू खाते रहेंगे. विधायक ने उससे कहा कि 15 हजार वोट देहात से तुम लोग को निकालना पड़ेगा, जिसपर उसने कहा बिल्कुल चाचा बिल्कुल. विधायक ने कहा 10 हजार वोट गोंडवाना का तो रखा हुआ ही है. जयप्रकाश ने आगे कहा कि काम को भी देखकर व्यक्तिगत से लोग वोट मिलेगा चाचा. विधायक ने आगे कहा तो तैयारी करो चलो. हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट कॉम नहीं करता।

See also  बड़ी खबरः आरक्षण के मुद्दे पर सदन में उबाल, कल तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर