कोंडागांव। जिले के दो विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कल नामांकन दाखिल करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मोहन मरकाम कोंडागांव विधानसभा से एवं संतराम नेताम केशकाल विधानसभा से नामांकन भरेंगे।

नामांकन रैली में जिले के हजारों कार्याकर्ता शामिल होंगे। नामांकन रैली से पहले चौपाटी मैदान में आमसभा होगी, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ईडी के खिलाफ भूपेश बघेल की भाषा निंदनीय: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद