बार एसो. के चुनाव में 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने भाजपा अध्यक्ष अरूण साव हाई कोर्ट बार पहुंचे। चुनाव में 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए 6, वाइस प्रेसिडेंट महिला के लिए 3, सेक्रेटरी के लिए 5, सह सचिव के लिए 6, कोषाध्यक्ष के लिए 3, लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए 3 और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए 19 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा।

अरुण साव ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग करने के बाद अरुण साव ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान! अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए हाईकोर्ट में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलेक्शन 2023’ के अंतर्गत अपना मतदान करने पहुंचे।

See also  CG Liquor Scam: ओम साई बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर मुकेश और अतुल की बढ़ीं मुश्किलें, 6 सितंबर तक रहेंगे EOW की रिमांड पर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू