रायपुर। “4 करोड़ का टिकट ” AUDIO वायरल मामले में कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल महापौर रामशरण यादव कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड किए गए है।

बता दें कल उन्हें पार्टी संगठन के खिलाफ अर्नगल वार्तालाप करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण नोटिस जारी हुआ था। लेकिन संतोषजनक जवाब प्राप्त नही होने के कारण रामशरण यादव, महापौर नगर पालिक निगम, बिलासपुर को आज 10 नवम्बर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है।

See also  SUSPENDED : सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से किया गया निलंबित