रायपुर। महादेव एप के करोड़ों के लेनदेन में गिरफ्तार पुलिस हवलदार भीम सिंह यादव और कार ड्राइवर असीम दास बंगाली उर्फ बप्पा को आज दोपहर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस हवलदार भीम यादव और असीम को कोर्ट ने 14 दिन यानी 24 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। कोर्ट ने ईडी को रिमांड नहीं दीं।

असीम से पिछले सप्ताह पांच करोड़ रूपए राजधानी के एक होटल से जब्त किए गए थे। महादेव सट्टा एप्प के मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अफसरों को नोटिस देकर बुलाया है। इन दोनों के नाम का खुलासे से जिक्र सामने आए एक वीडियो में लिया गया था।

इनमें से एक से शाम छह बजे से रात डेढ़ बजे तक पूछताछ की खबर है । ऐसा पता लगा है कि एक आईपीएस से कल पूछताछ हुई है और दूसरे को शायद आज बुलाया गया है। इसी तरह से राजधानी के एक टीआई को भी तलब किए जाने की सूचना है।

See also  Mahadev app online betting: महादेव एप के 11 बुकी अंबिकापुर से गिरफ्तार, 6 मोबाइल, सात लैपटाप सहित कई बैंक खाते जब्‍त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू