नई दिल्ली। 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में आग लगने की खबर आ रही है। आग

बुझाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर हैं। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है।

आग प्रधानमंत्री आवास के किस हिस्से में लगी है, इसकी भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

 

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 9 गाड़िया पीएम आवास पर पहुंची हैं। प्रधानमंत्री आवास

भारत की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मौके पर

पूरा स्थानीय प्रशासन पहुंच गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी

भी पहुंचे हैं।

 

प्रधानमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। पीएम आवास में आग बुझाने की कोशिश

की जा रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास में लगी आग इतनी ज्यादा

नहीं है कि बड़ा नुकसान हो सके। मिली जानकारी के अनुसार आग शॉर्टसर्किट की वजह से लगी थी।

See also  छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी ने दी एक और बड़ी सौगात

जिसपर काबू पा लिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।