रायपुर: यहां राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की शुरूआत रविवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने की। कार्यक्रम की औपचारिकता के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल रस्साकशी के खेल में हाथ आजमाते दिखे। मंत्री और विधायकों ने गेड़ी और पिट्ठुल भी खेला स्थानीय खेलों को युवा महोत्सव में खास तौर पर शामिल किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेंड़ी दौड़ एवं चाल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, डंडा, बस्तरिया नृत्य की प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जाएगा।

युवा महोत्सव के पहले दिन रविवार को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में लोकनृत्य करमा नाचा, द्वितीय मंच में लोक नृत्य तथा ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

See also  हेलमेट में वाहन की जन्मकुंडली लगाकर चलते हैं रामपाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के तीनों कक्ष में शाम 6.30 बजे तक लोकगीत (1500 सीटर हॉल में), शास्त्रीय हिन्दुस्तानी और कर्नाटक संगीत (100 सीटर हॉल में), गिटार और सितार वादन (60 सीटर हॉल में) की प्रतियोगिताएं होगी।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में दोपहर शाम 7 बजे तक एकांकी नाटक और विज्ञान महाविद्यालय ऑडिटोरियम में रात 8 बजे तक तबला वादन की प्रतियोगिता होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।