टीआरपी डेस्क। माओवादियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आकर एसटीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना सुबह पांच से छह बजे के बीच की हा। जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। हालांकि दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

मिल रही जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीडिया के जंगलों में माओवादियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए।

जवानों के नाम आरक्षक शिवलाल मंडावी व आरक्षक मिथिलेश मरकाम है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Bijapur: कभी नक्सलवाद की "यूनिवर्सिटी" कहलाने वाला पीड़िया अब विकास से जुड़ रहा, पहचान स्थापित करने पहली बार लगा आधार शिविर, 21 साल बाद खुले स्कूल