पूर्व सीएम भूपेश
पूर्व सीएम भूपेश

पोलिंग बूथ में जाने से रोका, भूपेश ने कहा हमारी हो रही शत प्रतिशत जीत

राजनांदगांव। चुनाव के बीच पूर्व सीएम और राजनादगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की है। यह आरोप खुद भूपेश बघेल ने लगाया है। उन्होंने कहा कि टेडसरा मतदान केंद्र जा रहे थे। इस दौरान उन्हें पोलिंग बूथ जाने से रोका गया और धक्का मुक्की की गई। इसके साथ ही भूपेश बघेल के खिलाफ नारे भी लगाए गए।

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह से खबरें आ रही है मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। लेकिन पंडरिया के 114 नंबर पोलिंग बूथ में पुलिस वाले ही लोगों को धमका रहे हैं। दूसरी तरफ टेडसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई, मुझे बूथ पर जाने से रोका गया। कहा गया कि आपको अधिकार नहीं और मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगाने लगे और भाजपा के लोग धक्का मुक्की कर रहे थे। हालांकि नारेबाजी से मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन एक प्रत्याशी को बूथ में जाने से कैसे रोका जा सकता है। भूपेश बघेल ने बताया कि मामले में मैंने पुलिस और निर्वाचन आयोग को सूचना दी है कि एक प्रत्याशी के साथ इस प्रकार से ये लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

See also  टीआरपी नॉलेज अपडेट: चमगादड़ों में पाए जाते हैं सैकड़ों किस्‍म के कोरोना वायरस, भविष्‍य में भी हो सकता है इनका हमला

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने चुनाव को लेकर कहा है शत प्रतिशत जीत हो रही है। उन्होंने कहा जो पांच साल जनता की सेवा हमने की है। किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में काम किया है उसका परिणाम है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राशन कार्ड काट दिए, बेरोजगारी भत्ता, श्रमिकों का पैसा काट दिए।

टेडेसरा बूथ पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

राजनांदगांव के टेडेसरा बूथ पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान भूपेश बघेल भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उनसे भी धक्का-मुक्की की गई है। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस समर्थक सरपंच-उपसरपंच के बेटे और समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है।

सुबह 11 बजे तक तीनों सीटों पर 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे

See also  CG Weather Update : जल्द ही प्रदेश में शुरू हो सकता है लू का कहर, इस साल टूट सकता है 10 सालों की गर्मी का रिकॉर्ड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर