रायपुर। विशाखा राय, जो अपने करियर की शुरुआत से ही मॉडलिंग और एक्टिंग में रुचि रखती थीं, अब फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया है। मुंबई के टाइम्स टावर में आयोजित भव्य समारोह में 21 वर्षीय विशाखा के सिर पर ताज सजाया गया।

विशाखा के इस सफर की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई, जहां उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की नींव रखी थी। मात्र 18 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली विशाखा ने अपनी मेहनत और जुनून से आज यह मुकाम हासिल किया है।

इस मौके पर विशाखा के परिवार, जिसमें उनके माता-पिता और बड़ी बहन शामिल हैं, ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। उनके पिता वी. के. राय ने बताया कि विशाखा बचपन से ही मॉडलिंग, एक्टिंग, और डांस में गहरी रुचि रखती थीं। उनकी इस रुचि को पहचानते हुए परिवार ने हमेशा उनका समर्थन किया। विशाखा ने इस खिताब को जीतने से पहले मॉडलिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण लिया और जॉय टाइम्स फ्रेश फेस का खिताब भी अपने नाम किया था।

See also  प्रदेश में गर्मी दिखा रही तेवर… रायपुर समेत 13 जिलों के लिए ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

अब, विशाखा राय राष्ट्रीय स्तर पर फेमिना मिस इंडिया 2024 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस सफर में परिवार और दोस्तों की दुआएं उनके साथ हैं, जो उन्हें और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी।