सीबीआई

रायपुर। CBI ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग, रायपुर के वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके तहत सीबीआई की टीम ने आज उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की और संपत्ति की जांच शुरू की है।

आरोप है कि आरोपी ने 13 जुलाई 2006 को एसओ के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपए में नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर हर साल कृषि भूमि, आवासीय भूखंड और अन्य अचल संपत्तियों के रूप में लगभग 10 संपत्तियां अर्जित की हैं।

इसके अलावा, आरोपी पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने और जानबूझकर आपराधिक कदाचार कर स्वयं को अवैध रूप से समृद्ध करने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने 31 अगस्त 2007 से 31 मई 2024 के बीच अपने और अपनी पत्नी के नाम पर लगभग 3,89,53,980 रुपए की अचल और चल संपत्ति अर्जित की है।

See also  फल-फूल-सब्ज़ी प्रदर्शनी में विधानसभा और घड़ी चौक की प्रतिकृति को फूलों से सजाया, हजारों लोगों ने निहारा

आरोपी की डीए राशि इस अवधि में लगभग 1,47,50,143 रुपए बताई जा रही है। सीबीआई ने रायपुर में आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसर सहित तीन स्थानों पर आज छापेमारी की फिलहाल जांच की प्रक्रिया जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।