दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पेश, 7 दिन की NIA रिमांड पर भेजा

टीआरपी डेस्क। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पैन इंडिया अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस कार्रवाई में पंजाब सहित कई अन्य राज्यों से गैंग के सात शूटर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

राजस्थान में हमले की योजना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए ये शूटर राजस्थान में एक टारगेट पर हमले की साजिश रच रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, इन शूटरों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी आरज़ू बिश्नोई के निर्देश मिले थे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कार्रवाई

गिरफ्तारियां 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ दिनों बाद की गई हैं, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ये शूटर सिद्दीकी के हमले से जुड़े तो नहीं हैं।

See also  WORLD SUICIDE PREVENTION DAY: CHHATTISGARH SUICIDE RATE HIGH AT 27%; MAJORITY YOUNGSTERS

लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर भी शिकंजा

एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अनमोल बिश्नोई पर 2022 के दो एनआईए मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

लॉरेंस का जेल से इंटरव्यू

गौरतलब है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जयपुर सेंट्रल जेल में बंद रहते हुए जूम ऐप के जरिए एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद इस मामले में राजस्थान पुलिस ने जांच शुरू की। पंजाब एसआईटी ने इसके सबूत दिए हैं, जिसके बाद जयपुर के लालकोठी थाने में मामला दर्ज किया गया है।