टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा. आय में वृद्धि होगी. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें पदोन्नति मिल सकती है. व्यापार करने वाले जातकों को सोच समझ कर धन खर्च करना होगा, नहीं तो धनहानि हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए दिन ठीक है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. 

वृषभ राशि: आज का दिन व्यस्त रहेगा. नौकरी पेशा लोग अत्यधिक कार्यभार के चलते उलझे रहेंगे. उच्च रोजगार प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है. व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. फालतू खर्चे हो सकते हैं, सोच समझ कर चलना होगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

मिथुन राशि : आज का दिन शानदार रहेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ साबित होने वाला है. व्यापार करने वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है. किसी को पैसा उधार न दें और न ही उधार लें. धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

See also  अष्टमी दो दिन, जानें कब मनाएंगे राधारानी का प्राकट्योत्सव

कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा. घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण या प्रमोशन हो सकता है. शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाने का इरादा बना सकते हैं. अपना अधिकांश समय परिवार के साथ व्यतीत करें. सेहत में सुधार आएगा.

सिंह राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. गुस्से पर नियंत्रण रखें. किसी से पैसा उधार न लें. कर्ज में फंस सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज के दिन बेहतरीन बना हुआ है. आपका किया कार्य अच्छा रहेगा. पुराने अटके कार्य को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है. इलेक्ट्रॉनिक आइटम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है.

कन्या राशि : आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. विदेश जाने की कामना करने वाले युवक और युवतियों के लिए अनुकूल समय है. दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे. आज व्यापार में अत्यधिक मुनाफा हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो काफी अच्छी रहेगी. संतान पक्ष की ओर से चिंतित रहेंगे.

See also  Horoscope 30 April 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

तुला राशि : आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल बना हुआ है. अच्छे रोजगार की संभावना बन रही है. परिश्रम करते रहें. शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा. घर से बाहर निकलते समय अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें. खानपान पर विशेष ध्यान रखें.

वृश्चिक राशि : आज मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं. लेनदेन में सावधानी रखें. वाणी में मधुरता बनी रहेगी. व्यापार करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी. सेहत का ध्यान रखें. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. संपत्ति में निवेश कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी.

धनु राशि : आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी. संतान सुख में वृद्धि होगी. वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं. अपनों का सहयोग मिलेगा. खर्च में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. खानपान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. छात्रों का दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा, परंतु सफलता हासिल होगी. संतान पक्ष की ओर से मन परेशान रहेगा.

See also  Horoscope 17 March 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे कारोबार में लाभ के अवसर , पढ़ें अपना राशिफल

मकर राशि : आज जातकों का कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है. धर्म-कर्म में व्यस्तता अधिक रहेगी. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. संतान सुख में वृद्धि होगी. मानसिक शांति बनी रहेगी. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. व्यापार करने वाले जातक कोई भी डील करने से पहले सोच विचार करें. नुकसान हो सकता है.

कुंभ राशि : आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्च अधिक रहेंगे. कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिक परिश्रम के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं होगी. लाभ की स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र के काम के चलते लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

मीन राशि : आज रुचि पठन-पाठन में रहेगी. शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे. माता का सान्निध्य और सहयोग मिलेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. किसी व्यवसाय से धनार्जन के साधन बन सकते हैं. घर में रिश्तेदार आ सकते हैं.