बलौदाबाजार। जिले में नगरीय निकाय चुनाव इस बार महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल बन गया है। प्रशासन ने मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपकर नारी शक्ति पर विश्वास जताया है। कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में लगभग 900 महिला कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। अब मतगणना की जिम्मेदारी भी महिलाओं के कंधों पर होगी।

जिले के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में महिला कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहली बार है, जब जिले में मतदान और मतगणना दोनों ही कार्य महिलाओं द्वारा किए जा रहे हैं।

मतगणना की निगरानी महिला अधिकारियों के हवाले

मतगणना कार्य की निगरानी के लिए महिला रिटर्निंग अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। बलौदाबाजार से अनुविभागीय अधिकारी दीप्ति गौते और पलारी से अनुविभागीय अधिकारी सीमा ठाकुर इस प्रक्रिया की देखरेख कर रही हैं। यह पहल नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करेगी।

See also  CG Politics : मतदान के कुछ ही दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम की भाभी ने थामा बीजेपी का दामन

महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने की पहल

जिला प्रशासन के इस पहल की हर जगह तारीफ हो रही है। जिस प्रकार जिले के कलेक्टर ने इस बार नारी शक्ति के ऊपर विश्वास जताया है। प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करेगा। यह अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक पहल है। भविष्य में महिलाओं की चुनावी प्रक्रियाओं में अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।