बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में जिला यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाया है। पुलिस ने शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा है कि बिना हेलमेट पहने किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दें। यह पहल लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को रोका जा सके।

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ पुलिस पेट्रोल पंप में पहुंचे और यहां के कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने खुद अपने हाथों से यह हेलमेट वितरित किए और सभी को सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर वाहन चालकों से अपील की कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले आईएसआई मार्क हेलमेट का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात पुलिस की ओर से मुख्य सड़कों पर हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई भी जारी है।

See also  Martyr's wife commissioned in army - गलवान के शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा बनीं लेफ्टिनेंट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण परिहार, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जवान और आम नागरिक उपस्थित रहे।