सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने वाले दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर इलाके में एक पटवारी को जमीन की चौहद्दी बनाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने पकड़ा।

तहसील कार्यालय का बाबू भी चढ़ा ACB के हत्थे

वहीं प्रतापपुर के तहसील कार्यालय का बाबू भी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ाया। ACB की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई की है। गौरतलब है कि साल भर के भीतर सरगुजा संभाग में 10 से अधिक रिश्वतखोर पकड़े गए।

See also  Raipur Lok Sabha Election Result : पहले राउंड में बृजमोहन 10449 वोटों से आगे, देखें शुरुआती रुझान