नई दिल्ली। भारत ने रविवार को चीन से आने वाले चीनी एवं अन्य विदेशी यात्रियों के लिए ई-वीजा की सुविधा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी। भारत ने यह कदम चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से 300 से अधिक लोगों की मौत, 14,562 लोगों के संक्रमित होने और भारत, अमेरिका, ब्रिटेन सहित 25 देशों में इसके प्रसार के मद्देनजर उठाया है।

भारतीय दूतावास ने घोषणा की, ‘हाल की गतिविधियों के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से ई-वीजा के माध्यम से भारत की यात्रा पर रोक लगाई जाती है।’ दूतावास ने कहा, ‘यह फैसला चीनी पासपोर्ट धारकों और अन्य देशों के उन आवेदकों पर लागू होगा जो चीन की मुख्य भूमि में रहते हैं। इसी प्रकार से जिन लोगों को पहले ही ई-वीजा जारी किया जा चुका है वे ध्यान दें कि अब उनका ई-वीजा वैध नहीं है।’

बता दें कि इस वायरस का दिसंबर की शुरुआत में पता चला था और इसके हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान स्थित उस बाजार से फैलने की आशंका है जहां मांस के लिए जंगली जानवरों की बिक्री होती है। चीन के वेंगझोउ शहर ने वुहान शहर में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अपने निवासियों के आवागमन पर रविवार को प्रतिबंध लगा दिए और सड़कें बंद कर दीं।

See also  CG Crime: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बुलाया, भाई ने पेट्रोल से जलाया, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।