बिलासपुर। बीते चार महीने से अपनी लापता नााबलिग बेटी की खोजबीन के लिए यहां-वहां भटक रही मां से थाने में पदस्थ ASI ने 20 हजार रुपयों की मांग रख दी। मजबूर मां ने ASI को रूपये दिए और इसका VIDEO भी बना लिया। यह मामला प्रकाश में आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जब बेटी के राजस्थान में होने का पता चला..

रिश्वतखोरी का यह मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है। यहांरहने वाली एक महिला की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है। महिला ने बेटी की तलाश की, पर वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की। पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है। जिसके बाद पीड़ित मां पुलिस थाने जाकर पुलिस अधकारियों से बेटी को लाने की गुहार लगाने लगी।

See also  4 साल से साड़ी-ब्लाउज चुरा रहा था ये चोर… करता था ये अजीब काम?

ASI ने खर्च के लिए मांगे रूपये

इस महिला से थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने राजस्थान जाने-आने के लिए खर्च लगने की बात कहकर 20 हजार रूपये की मांग रख दी। एएसआई ने तर्क दिया कि राजस्थान में जाकर बेटी को ढूंढना पड़ेगा। उसके साथ कम से कम तीन और पुलिसकर्मी जाएंगे। वहां रहने खाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। एएसआई के इस डिमांड के बाद परेशान महिला ने 20 हजार की रिश्वत दी। अब इस ASI को रूपये देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरसअल वीडियो में महिला पैसे देते हुए नहीं दिख रही है। इसमें वह अपने बेटे से कह रही है कि पैसे देते हुए वीडियो बनाया है या नहीं। जिस पर उसका बेटा कह रहा है कि पैसे देते समय पुलिस वाले ने उसे भगा दिया था, जिसके चलते वो वीडियो नहीं बना पाया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रारंभिक जांच में शिककायत सही पाए जाने के बाद उन्होंने महिला से पैसे लेने वाले एएसआई हेमंत पाटले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।

See also  CG Unlock : इस जिले में लॉकडाउन हटाने का लिया गया फैसला, सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियां आगामी आदेश तक रहेंगे बंद