रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित किसान जवान संविधान जनसभा से पहले मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। कार्यक्रम स्थल और पंडाल के अंदर-बाहर का अधिकांश हिस्सा बारिश के पानी से लबालब हो गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस किसान जवान संविधान जनसभा को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन रविवार और आज सुबह से हो रही बारिश के चलते पूरा मैदान कीचड़ और पानी से भर गया है। पंडाल के नीचे पानी जमा होने से बैठने की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई हैं।

जलभराव की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। पंडाल के आसपास और मंच के पास पानी निकासी के इंतजाम तेजी से किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला प्रशासन की टीमें मिलकर व्यवस्था संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  छात्राओं से अश्लील बातें करने वाला प्रधान पाठक हुआ गिरफ्तार

बारिश और मैदान की हालत को देखते हुए अब इस बात की चिंता जताई जा रही है कि भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि बारिश के बावजूद खड़गे की सभा निर्धारित समय पर होगी और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।