दुर्ग। अपने निवास पर चल रहे छापे के बीच भूपेश बघेल बाहर निकले और विधानसभा के सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इससे पहले बघेल के समर्थकों ने सुरक्षा बल द्वारा लगाए गए बेरिकेट को हटाने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया।

विधानसभा की ओर रवाना होने से पूर्व भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के छापे से हम डरने वाले नहीं हैं। पहले भी ED आयी थी, मुझे लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है, वे एजेंसियों को पूरा सहयोग करेंगे। बघेल ने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर लगातार हमला किया जा रहा है। ED को भेजकर डराने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष का गाला घोंटने की कोशिश की जा रही है। मालिक को खुश करने के लिए इस तरह की छापेमारी की जा रही है। मगर भूपेश बघेल न दबेगा और न ही झुकेगा।

See also  Raipur: राष्ट्रपति भवन में कल बस्तरवासियों का सम्मान, 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को द्रौपदी मुर्मू देंगी विशेष भोज