रायपुर। Gas Cylinder Thief: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे राजधानी रायपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी गाड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति गैस सिलेंडर चोरी कर रहा है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। महज 30 सेकेंड में आरोपी बड़ी चालाकी से गाड़ी के पीछे रखा सिलेंडर उठाकर फरार हो जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर ने इस पूरी घटना को दिन के उजाले में अंजाम दिया है, जब आस-पास लोग मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना है कहां की, लेकिन छत्तीसगढ़ का बताते हुए यह वीडियो वायरल किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन से इस वीडियो की सच्चाई की जांच की मांग की जा रही है।

See also  एशिया का सरताज भारत, Asia Cup में जीत से वर्ल्डकप में एंट्री, जानें वर्ल्ड कप को लेकर क्या बोले अशोक ध्यानचंद…