रायपुर। Festival Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके तहत बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर के बीच 22 फेरों के लिए साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो 9 सितंबर से 18 नवंबर तक संचालित होगी।

ट्रेन का समय और ठहराव

Festival Special Train: गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका फेस्टिवल स्पेशल: यह ट्रेन 9 सितंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बिलासपुर से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और बुधवार को शाम 7:00 बजे यलहंका पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वडसा और चांदाफोर्ट में रहेगा।

Festival Special Train: गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-बिलासपुर फेस्टिवल स्पेशल: यह ट्रेन 10 सितंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 9:00 बजे यलहंका से रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 5:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और भाटापारा स्टेशनों पर रुकेगी।

See also  होलिका दहन पर साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में दिखाई देने के कारण मान्य होगा सूतक काल


कोच की व्यवस्था

Festival Special Train: इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच होंगे। इनमें 1 एसएलआरडी, 3 सामान्य, 4 स्लीपर, 2 एसी-थ्री इकोनॉमी, 8 एसी-थ्री, 1 एसी-टू और जनरेटर कार शामिल है।