भोपाल। Bhopal Metro: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अक्टूबर से मेट्रो ट्रेन की शुरुआत होगी। इस खबर से शहरवासियों में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम 24 सितंबर को निरीक्षण के लिए पहुंचेगी और 25-26 सितंबर को जांच करेगी। इसके बाद दूसरी टीम भी आएगी। मेट्रो अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

किराया और छूट

पहले 7 दिन मेट्रो में मुफ्त सफर होगा। अगले 3 महीनों तक टिकट पर 75%, 50% और 25% की छूट दी जाएगी। छूट खत्म होने के बाद न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 80 रुपये होगा। इंदौर मेट्रो में भी यही मॉडल लागू है।

मेट्रो का रूट

ऑरेंज लाइन के पहले फेज में मेट्रो सुभाषनगर से एम्स तक 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दूसरा फेज सुभाषनगर से करोंद तक होगा, जिसका काम 2-3 साल में पूरा होगा।

तैयारियां और ट्रायल

एम्स, अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस स्टेशनों पर गेट लगाने समेत अन्य काम 15 दिन में पूरे करने का लक्ष्य है। सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक ट्रायल रन चल रहा है, जिसमें मेट्रो की रफ्तार 30 से 80 किमी प्रति घंटा और कुछ मामलों में 100-120 किमी प्रति घंटा है। सिग्नल टेस्टिंग भी हो रही है।

See also  AAP की दलीलें फेल, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद अब आधिकारिक तौर पर भाजपाई; राज्यसभा के एक फैसले ने दिल्ली से पंजाब तक मचाया हड़कंप

टिकट सिस्टम

मेट्रो में टिकट मैन्युअल होगा, जैसा ट्रेनों में होता है। ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के लिए तुर्किए की कंपनी असिस गार्ड का टेंडर रद्द होने और नई कंपनी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से यह व्यवस्था लागू होगी। दरअसल, 4 महीने तक सुर्खियों में रहने के बाद असिस गार्ड का टेंडर कैसिल किया गया। नई कंपनी के लिए टेंडर किए हैं। जिसकी प्रक्रिया में 2 से तीन महीने का समय लग सकता है।