टीआरपी। Vidhan Sabha building : छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण पट्टिका में नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत का नाम न होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने नाराजगी जताई है। पूर्व विधायक उपाध्याय का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कुंठित मानसिकता से ग्रसित हैं। भाजपा नेता दुर्भावना की राजनीति कर रहे हैं।

भूमिपूजन में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष का नाम अंकित था


पूर्व विधायक उपाध्याय का कहना है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में जब छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्माण की की नींव रखी गई और भूमि पूजन किया गया, तब उस समय के नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक का नाम, पट्टिका में अंकित था। लेकिन, अब राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जब नवनिर्मित विधानसभा का लोकार्पण किया गया। तब आज के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का नाम पट्टिका में अंकित नहीं किया गया।

See also  समीक्षा बैठक में बरसे विद्युत कंपनी के चैयरमेन पी.दयानंद : सब स्टेशन के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले 2 ठेका फर्म ब्लैकलिस्ट

उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा की यह छोटी सोच है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष को महत्व दिया था, लेकिन भाजपा ने वर्तमान में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष को महत्व न देकर अपनी छोटी सोच का परिचय दिया है।