नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब भाजपा की तर्ज पर देशभर में अपना काडर तैयार करेगी। इस दौरान पार्टी विकास की राजनीति, सकारात्मक राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों का जोरशोर से प्रचार करेगी और भाजपा के सामने एक चुनौती पेश करेगी।

इस पर मंथन करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। आप ने साफ कर दिया है कि अब वह देशभर में स्थानीय निकाय चुनावों पर फोकस करेगी और इसी रास्ते राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगी।

दिल्ली में जीत के बाद पार्टी दफ्तर में जश्न मनाते आप कार्यकर्ता।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को बताया कि अब हम पार्टी के सकारात्मक राष्ट्रवाद के संदेश को जनता के बीच लेकर जाएंगे। इसके जरिए नफरत और विभाजनकारी राजनीति पर आधारित भाजपा के राष्ट्रवाद को चुनौती देंगे। हमारे राष्ट्र निर्माण अभियान में शामिल होने के लिए लोग 9871010101 पर मिस्ड कॉल कर रहे हैं।

See also  पीएल पुनिया पहुंचे राजधानी, दंतेवाड़ा उपचुनाव पर होगी चर्चा

एक बार बड़े स्तर पर वॉलेंटियर्स की नियुक्त और ट्रेनिंग हो जाएं, उसके बाद आप देशभर में निकाय चुनाव लड़ेगी। फिलहाल, हम मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकायों के चुनाव पर फोकस कर रहे हैं।

हमारा राष्ट्रवाद समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर जिंदगी की गारंटी

राय ने न्यूज एजेंसी से कहा कि आप के राष्ट्रवाद का एजेंडा भाजपा के बिल्कुल अलग है। दिल्ली चुनाव में हमने प्यार और सम्मान के सकारात्मक राष्ट्रवाद का प्रचार किया। जबकि भाजपा अपने नफरज और विभाजनकारी राष्ट्रवाद के एजेंडा पर काम करती रही। दिल्ली में किया गया हमारा प्रयोग पूरे देश के लिए रोल मॉडल बन चुका है।

हमारा राष्ट्रवाद अच्छी शिक्षा, इलाज और किसानों समेत समाज के हर वर्ग को बेहतर जिंदगी की गारंटी देता है। जबकि भाजपा देशवासियों की भावनाओं का सम्मान नहीं करती है और उन्हें केवल वोट बैंक मानती है।

आप को 62 और भाजपा को 8 सीटें मिलीं

दिल्ली में इस बार आप को 62 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस को लगातार दूसरे चुनाव में 70 में से कोई सीट नहीं मिली। लोकसभा चुनाव 2019 में आप को दिल्ली की 7 में से एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

See also  थाना प्रभारी महीने भर से हैं जेल में, किसी को नहीं थी कानों-कान खबर, पता चलते ही विभाग ने किया निलंबित

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।