SIR Deadline: विशेष गहन पुनरीक्षण की समयसीमा अब बढ़ा दी गई है। पहले जहां फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 4 दिसंबर थी, अब इसे 11 दिसंबर तक कर दिया गया है। ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी होगी। 12 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों पर लागू है जिनमें अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को ज्यादा सटीक और अपडेटेड बनाने के लिए यह कदम जरूरी था।

अब गणना फॉर्म जमा करने के लिए सात दिन और मिल गए हैं। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। एसआईआर संशोधन कुल 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा है।

चुनाव आयोग ने संशोधित शेड्यूल में कहा है कि पोलिंग स्टेशनों की मरम्मत या पुनर्व्यवस्था का काम 11 दिसंबर तक पूरा होना चाहिए। कंट्रोल टेबल अपडेट करने और ड्राफ्ट रोल तैयार करने का काम 12 से 15 दिसंबर के बीच होगा। 16 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाता 15 जनवरी तक दावा या आपत्ति उठा सकते हैं।

See also  Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra: असम में राहुल गांधी की यात्रा के निकलते ही 150 नेता BJP में शामिल

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक दावे और आपत्तियों पर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रक्रियाओं के पूरे होने के बाद आयोग 12 फरवरी को सभी नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम सूची जारी करेगा।

समयसीमा में यह बदलाव उन बीएलओ के लिए राहत लेकर आया है जिन्हें अब तक फॉर्म जमा करने और डिजिटाइजेशन पूरा करने में कठिनाई हो रही थी।