टीआरपी। Chhattisgarh Bachao Yatra : प्रदेशभर के लोगों को जागरूक करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 11 जनवरी से प्रारंभ होगी। प्रदेशभर के 20263 गांवों तक यात्रा जाएगी। यात्रा के जरिए आम लोगों की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने तथा प्रदेश के विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए लोगों केा जागरूक किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पिछले 2 महीनों के दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व प्रदेश के पदाधिकारियों व भिन्न भिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षो के साथ लगातार बैठकें आयोजित की गई। विधानसभा स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए रणनीतिक योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन निर्माण व जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना एवं जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के सामने रखना है

See also  छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद के सचिवालय गठन को राज्यपाल अनुसुइया उईके ने दी स्वीकृति, अदिवासियों के उत्थान के लिए होगा काम

पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक एवं सहप्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन पर प्रदेशभर में 450 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सभी ब्लॉक अध्यक्षों के सहयोग से छत्तीसगढ़ के 11664 ग्राम पंचायतों व 20363 गांव में छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है।