टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने दो दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इस कारण 17 और 18 जनवरी को कुल 6 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार, बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार–जयरामनगर सेक्शन के बीच मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसी वजह से बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर रूट की मेमू लोकल ट्रेनें दोनों दिन नहीं चलेंगी।

ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ अन्य ट्रेनों की गति भी नियंत्रित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

ब्रिज मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे ने यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है, हालांकि इससे दैनिक यात्रियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

तिथिट्रेन संख्या और मार्ग
17–18 जनवरी68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर
18–19 जनवरी68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर

See also  छत्तीसगढ़ में AAP फूंकने जा रही है चुनावी बिगुल, जानें क्या है पूरा प्लान,आ रहे हैं सांसद संजय सिंह