नई ​दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हिंसा का दौर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बीच प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आए हैं। अब तक हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी पूर्वी दिल्ली के मौजपुरा में प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किया गया है। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।

इस बीच शुक्रवार को होने वाली सीबीएसई परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित होने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम आपात बैठक ले चुके हैं।

दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की 37 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। मौजपुर, ब्रह्मपुरी, घोंडा, चांदपुर, करावल नगर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी शाहरुख गिरफ्तार

दिल्ली में 8 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। आरोपी ने मौजपुर में गोलियां चलाईं थी।

See also  कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की सेहत में सुधार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।