डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनातंर्गत मरीज का हुआ निः शुल्क उपचार

रायपुर। दिल की नसों में कैल्शियम जमा होने से ब्लॉक हो चुकी धमनी का सफल इलाज राज्य में पहली बार इंट्रा वैस्कुलर शॉकवेव लिथोट्रिप्सी पद्धति से हुआ। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में हुए इस प्रोसीजर में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के दिल की नसों में जमे कैल्शियम को उच्च ध्वनि तरंगों (शॉकवेव) के जरिए तोड़ते हुए स्टेंटिंग कर सफलता पूर्वक इलाज किया गया।

 

बता दें कि सरकारी अस्पतालों में दिल्ली एम्स के बाद सेंटर इंडिया में अंबेडकर अस्पताल का एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट दूसरा ऐसा अस्पताल है जहां इंट्रा वैस्कुलर शॉकवेव लिथोट्रिप्सी को सफलतापूर्वक पूरा कर मरीज की जान बचाई गई। इसके लिए डॉ डॉ. स्मित श्रीवास्तव व उनकी टीम को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि अंबेडकर अस्पताल का एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रोज नई उंचाइयों को छू रहा है, पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएं।

See also  Election Results 2026: तमिलनाडु में थलापति विजय का धमाका, बंगाल में रूपा गांगुली और बंगाली सितारों की अटकी सांसें!

विदर्भ और छत्तीसगढ़ क्षेत्र की सबसे पहली इंट्रावैस्कुलर शॉकवेव थेरेपी

हृदय रोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष एसीआई डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के एसीआई में यह प्रोसीजर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभी तक देश के शासकीय अस्पताल का यह दूसरा प्रोसीजर है। इसका पहला प्रोसीजर एम्स नई दिल्ली में हुआ है। यह विदर्भ और छत्तीसगढ़ क्षेत्र का सबसे पहला इंट्रावैस्कुलर शॉकवेव थेरेपी या इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी का केस है। इस विधि में वैसे पेशेंट जिनकी हार्ट की नस में बहुत ज्यादा कैल्शियम जमा हुआ होता है उनके लिए यह पद्धति वरदान के रूप में आई है।

मेट्रो शहरों तक ही सीमित थी यह पद्धति

पहले नसों में जमे हुए कैल्शियम को हटाने के लिए बायपास सर्जरी की जरूरत पड़ती थी। यह पद्धति अभी तक मेट्रो शहरों तक ही सीमित थी और काफी महंगा होने के कारण आम लोगों की पहुंच से बाहर थी। मरीज का इलाज राज्य में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत हुआ है। इलाज की इस पद्धति को मेडिकल कॉलेज रायपुर के लिए रिजर्व रखा गया है। इस मरीज को 62 की उम्र में बायपास की जरूरत पड़ती लेकिन हमारी टीम ने इस पद्धति से उसकी नस में जमे कैल्शियम को घोलकर एक बलून के द्वारा शॉक देकर निकालते हुए नई जिंदगी दी।

See also  अरूण सिंह ने नोटिस का स्पष्टीकरण देकर बढ़ा दी राजनीतिक हलचल

इस प्रकार किया जाता है प्रोसीजर

डॉ. स्मित श्रीवास्तव बताते हैं कि इस पद्धति में सबसे पहले एक बलून डाला जाता है और वह बलून हार्ट की नस जहां पर कैल्शियम होता है वहां पर स्थित करने के बाद उसके माध्यम से 40 से 80 शॉक वेव दी जाती है। जो कि उस कैल्शियम को चूर-चूर करके उसको हटा देते हैं,जिसके बाद एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग करना आसान हो जाता है। लिथोट्रिप्सी पद्धति से सबसे पहले कैल्शियम को हटाकर एंजियोप्लास्टी की जाती है। इसलिए इसे लिथोप्लास्टी भी कहा जाता है। कैल्शियम के टुकड़ों को हटाने के लिए बेहद कम दबाव का प्रयोग किया जाता है,जिससे रक्त वाहिका को किसी प्रकार की चोट की आशंका नहीं रहती। कैल्शियम आसानी से टूट जाता है। मरीज को अधिक दर्द नहीं होता और नॉर्मल टिश्यू और धमनी को नुकसान नहीं होता।

टीम में ये रहे शामिल

विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के साथ डॉ. जोगेश विश्वदासानी, कैथलैब टेक्नीशियन आईपी वर्मा, राम खिलावन, खेम सिंह, आनंद बाबू, गोमती (नर्सिंग स्टॉफ), खोंगेद्र साहू और डेविड।

See also  खाद्य विभाग का दावा- राज्य में 58 लाख राशनकार्ड में 2.16 करोड़ लोगों को मिल रहा रियायती दर पर चावल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।