टीआरपी डेस्क। IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 5 टी-20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस लिया है। सूर्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में ईशान किशन को आराम दिया गया है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। न्यूजीलैंड टीम भी एक बदलाव के साथ मैदान पर उतारेगी। काइल जैमीसन की जगह जैक फोल्क्स को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।


