रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू को हटा दिया है। पार्टी के इस निर्णय से अब नई चर्चा शुरू हो गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बीते तीन महीनों से उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। इस अवधि में उन्होंने जिलों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। सूत्रों का कहना है कि उनके कामकाज और संगठनात्मक क्षमता को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सकारात्मक रूप से आंका है।

इसी के चलते अब चर्चा है कि प्रदेश संगठन की पूरी जिम्मेदारी जल्द ही उत्तम जायसवाल को सौंपी जा सकती है। अंदरखाने यह भी माना जा रहा है कि आगामी चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी नेतृत्व छत्तीसगढ़ में नए चेहरे और नई कार्यशैली के साथ आगे बढ़ना चाहता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नेतृत्व में यह बदलाव आम आदमी पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ में नई दिशा तय कर सकता है। यदि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली, तो इसका असर आने वाले समय में प्रदेश की सियासत पर साफ दिखाई दे सकता है। फिलहाल पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन संगठन के भीतर इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अलग दावा किया है। उनका कहना है कि गोपाल साहू ने स्वयं इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है।

See also  Kia Syros खरीदने का बना रहे हैं मन? रुकिए! शोरूम्स में मची है खलबली, 500 यूनिट्स बिकना भी हुआ मुश्किल; जानें वजह

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।