रायपुर। राजधानी के राष्ट्रीय हिदायतुल्लाह लॉ यूनिवर्सिटी में कोराना वायरस फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में 10 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश में सभी छात्रों को गुरुवार शाम तक कैंपस खाली करने कहा गया है।


जानकारी के मुताबिक, केरल और दिल्ली से हाल ही में लौटे छात्रों को जुकाम हो गया है, इसके बाद से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। देशभर के 900 छात्रों को अनिवार्य रूप से अवकाश लेकर घर जाने का आदेश जारी किया गया है।

अलग कमरे में रखा गया है संदिग्ध छात्रों को

बताया जा रहा है कि संदिग्ध विद्यार्थियों को परिसर के एक कमरे में रखा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  बिना सुरक्षा संसाधनों के संक्रमण की ड्यूटी खतरनाक, छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन