रायपुर शहर की सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए बुधवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक बड़ा अभियान शुरू किया। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों मौदहापारा और एमजी रोड में सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले 120 दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 12 ट्रकों में भरकर सामान जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि दुकानदारों ने 14-14 फीट तक सड़क पर सामान फैला रखा था। कुछ ने पक्के लोहे के शेड भी बना लिए थे, जिन्हें मौके पर ही तोड़ दिया गया। अभियान के दौरान कारोबारियों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया और चेतावनी दी गई कि दूसरी बार उल्लंघन पर FIR दर्ज की जाएगी।

टीआई को दी गई सड़क की जिम्मेदारी
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार, रायपुर की 24 से ज्यादा सड़कों की पहचान की गई है जहाँ अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम लगता है। इस अभियान की खास बात यह है कि अब सड़कों की जिम्मेदारी सीधे थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। जयस्तंभ चौक से फाफाडीह तक की सड़क को गंज और मौदहापारा टीआई ‘गोद’ लेंगे। यदि वहां दोबारा दुकानें सजीं, तो संबंधित टीआई के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

See also  नकटी जमीन विवाद में नया मोड़, बोले अनुराग सिंह- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।