रायपुर। राजधानी रायपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई है। रविवार देर रात विधानसभा थाना क्षेत्र में धान लोड ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया, जिसमें दबकर कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों के शव को बाहर निकाला गया।

पुराने विधान सभा रोड पर डीपीएस स्कूल के पास धान से लदा एक ट्रक पलट गया । ट्रक कार के ऊपर जा गिरा। इसमें कार में सवार पांच लोग दब गए। इनमें से 3 की मौत हो गई 1 घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। सूचना मिलते ही पुरानी विधानसभा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

See also  Train Cancelled List: 1 अप्रैल से 6 ट्रेनें रद्द, ओडिशा-आंध्रप्रदेश रूट की ट्रेनें प्रभावित, यहां देखें शेड्यूल

सर्जरी के बाद लौट रहे थे घर, और हो गया हादसा

मृतकों की पहचान तिल्दा में रहने वाले पति-पत्नी राजकुमार शर्मा और पद्मा शर्मा के साथ कैब ड्राइवर प्रवीण साहू के रूप में की गई है। राजकुमार का बड़ा बेटा मनोज शर्मा पूणे महाराष्ट्र में MNC में काम करता है और वहीं उसका छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल स्टेट का काम देखता है। बताया जा रहा है कि राजकुमार 10 फरवरी से MMI अस्पताल में भर्ती थे और बाइपास सर्जरी के बाद घर लौटने की जिद कर रहे थे।

रविवार रात को जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तो मनोज ने पुणे से ही उनके लिए कैब बुक की। रविवार रात में राजकुमार अपनी पत्नी और कैब ड्राइवर के साथ तिल्दा लौट रहे थे, तभी रात साढ़े 8 बजे के आसपास नरदहा में DPS स्कूल के पास धान लोड ट्रक ने कार को ओवर टेक करने की कोशिश की और इतने में ट्रक का लॉकिंग हुक (पट्टा) टूट गया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर किनारे में चल रही कार के ऊपर पलट गया। बहरहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।

See also  Horrific Road Accident : हादसे में तब्दील धार्मिक यात्रा ! अयोध्या के लिए निकले श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से टकराई...