रायपुर।असम से चुनाव प्रचार करके लौटे कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि डरी हुई हिमंता सरकार कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर कर रही है। पवन खेड़ा के घर पुलिस ने रेड की है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के हथकंडों से डरने वाली नहीं है, क्योंकि हिमंता और भाजपा सरकार से जनता परेशान है। जनता नया असम बनाने जा रही है। बदलाव की बयार चल पड़ी है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता बौखला गए हैं। अमित शाह असम में जाकर गाय भैंस बांटने की बात कह रहे हैं. 2003 में गाय बांटने की योजना छत्तीसगढ़ में फेल हो गई है। अब इनके पास नया कुछ देने का नहीं है जिस प्रकार भ्रष्टाचार के आकंठ में मुख्यमंत्री और उसका परिवार डूबा हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि (तीन फर्जी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति के मामले में) हमारे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां रात में एफआईआर होती है, और सुबह असम पुलिस दिल्ली पहुंच जाती है।आचार संहिता लगा हुआ है, और देश की एजेंसी किस प्रकार काम कर रही है, यह प्रश्नवाचक चिन्ह है।



