हैदराबाद और पंजाब के बीच भिड़ंत

टीआरपी। IPL 2026 के रविवार को खेले जा रहे पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने निर्धारित 20 ओवरों में 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) को इस सीजन की अपनी अगली जीत दर्ज करने के लिए 165 रन बनाने होंगे।

संघर्षपूर्ण रही लखनऊ की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर रन गति पर अंकुश लगाए रखा। लखनऊ की ओर से बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम 164 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। सबसे ज्यादा एडेन मारक्रम ने 30 रन, गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट हासिल किए।

गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की। अब पिच के व्यवहार को देखते हुए यह लक्ष्य काफी रोमांचक नजर आ रहा है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ माटी के लाल शहीद "गणेश राम कुंजाम" को गार्ड ऑफ ऑनर, CM भूपेश बघेल ने पार्थिव शरीर को कांधा देकर किया विदा

स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स – 164/20 ओवर।
लक्ष्य: गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 165 रन की जरूरत।

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और उनके जोड़ीदार टीम को मजबूत शुरुआत देने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। यदि लखनऊ के गेंदबाज पावरप्ले में विकेट निकालने में सफल रहते हैं, तो मैच किसी भी ओर पलट सकता है।