IPL 2026 में कोलकाता और गुजरात के बीच भिड़ंत

IPL 2026 के 25वें मुकाबले में आज शाम 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से होगा। केकेआर के लिए यह सीजन अब तक किसी डरावने सपने जैसा रहा है, जहां 5 में से 4 मैचों में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम अपनी गेंदबाजी के दम पर दो मैच जीतने में कामयाब रही।

केकेआर की कमजोरी

कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच अभिषेक नायर के कई फैसलों ने फैंस को हैरान किया है। इसके अलावा सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की जादुई गेंदबाजी इस बार फीकी नजर आ रही है। चक्रवर्ती तो इस सीजन में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। टॉस जीतकर गलत फैसले और टिम सीफर्ट व रचिन रवींद्र जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाना टीम के लिए भारी पड़ रहा है। साथ ही हर्षित राणा और आकाश दीप की चोट तथा मुस्तफिजुर की अनुपस्थिति ने आक्रमण को बेहद कमजोर बना दिया है।

See also  मणिपुर में काम पर नहीं आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन-सीएम बीरेन सिंह

कैमरन ग्रीन अब तक बुरी तरह फ्लॉप

इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन अब तक बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। आंद्रे रसेल की जगह भरने के लिए खरीदे गए ग्रीन ने 5 पारियों में सिर्फ 56 रन बनाए हैं। उनकी गेंदबाजी भी अब तक बेअसर रही है, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है।

गुजरात टाइटन्स को घर में पहली जीत की तलाश

गुजरात टाइटन्स ने अब तक बाहर तो जीत दर्ज की है, लेकिन अपने घरेलू मैदान पर उन्हें राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी। प्रसिद्ध कृष्णा की रफ्तार और राशिद खान की फिरकी गुजरात को खतरनाक बनाती है। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की मौजूदगी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकती है।जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी सेट हो चुकी है, जो केकेआर के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा खतरा है।

संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

See also  PM मोदी ने तेलंगाना को दी 6100 करोड़ की सौगात, बोले -भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।