टीआरपी डेस्क। PBKS vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम इस सीजन की सबसे सफल टीम बनकर उभरी है, जिसने 7 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

हेड-टू-हेड: राजस्थान का पलड़ा भारी

इतिहास के पन्नों को पलटें तो राजस्थान रॉयल्स का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 17 मैच राजस्थान ने जीते हैं, जबकि पंजाब को 13 मैचों में सफलता मिली है। मुल्लांपुर के मैदान पर भी राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ अपने दोनों पिछले मैच जीते हैं। हालांकि, 2022 के बाद से पंजाब ने कड़ी टक्कर दी है और पिछले 7 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है।

See also  ICC Prize Money: WTC विजेता साउथ अफ्रीका पर होगी पैसों की बारिश, हारकर भी मालामाल हो गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानें भारत को क्यों मिलेंगे 12 करोड़

पिच रिपोर्ट और ओस का फैक्टर

महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर आज का मैच खेला जाना है। रात के समय यहाँ ओस (Dew) बड़ी भूमिका निभाएगी, जिससे टॉस जीतने वाली टीम के लिए फैसला लेना चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि पिछले तीन मैचों में से दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200+ का स्कोर बनाकर जीत हासिल की है, जिससे यह साफ है कि यहाँ बड़ा स्कोर बनाना ही जीत की कुंजी है।

संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।