नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही ऊहापोह की स्थिति अब साफ हो गई है। 3 मई को हुई परीक्षा रद्द होने के बाद से लाखों छात्र और उनके अभिभावक परेशान थे। हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था कि दोबारा परीक्षा कब होगी? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अब आधिकारिक तौर पर नीट यूजी री-एग्जाम की नई तारीखों की घोषणा कर दी है।
23 लाख छात्रों के भविष्य पर था सवाल
बता दें कि इस साल नीट यूजी की परीक्षा में देश भर से करीब 23 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। डॉक्टरों की इस सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा के रद्द होने से छात्रों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा था। परीक्षा रद्द होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक छात्रों का गुस्सा और चिंता देखने को मिल रही थी। लेकिन अब तारीख सामने आने के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है।


