नई दिल्ली/मुजफ्फराबाद: साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने इस खूंखार आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने मुजफ्फराबाद स्थित उसके ठिकाने पर घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ऑफिस में घुसकर मारी ताबड़तोड़ गोलियां

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब आतंकी हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद में अपने दफ्तर में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमजा बुरहान को कई गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए यह आतंकी पाकिस्तान में अपनी पहचान छिपाकर रहता था और खुद को एक ‘टीचर’ बताता था

See also  सारा अली खान ने फिर शेयर की तस्वीरें, समुद्र किनारे दिखा जबरदस्त अंदाज

लंबे समय से भारत के निशाने पर था हमजा

हमजा बुरहान भारत के लिए एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ था। वह न केवल पुलवामा हमले की साजिश में शामिल था, बल्कि पिछले कुछ सालों से पीओके के इलाके में नए आतंकियों को ट्रेनिंग भी दे रहा था। इसके अलावा, वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ कराने का मुख्य जरिया था। सीमा पार से भारत में हथियारों की सप्लाई में भी उसका बड़ा हाथ था।

पुलवामा हमला और भारत का बदला

याद दिला दें कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें भारत के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस कायरतापूर्ण हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए महज 12 दिन के भीतर 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) की थी। वायुसेना के इस जांबाज ऑपरेशन में जैश के कई आतंकी ठिकाने जमींदोज कर दिए गए थे। पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों की रहस्यमयी मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बड़े आतंकी वहां इसी तरह बेमौत मारे जा चुके हैं।

See also  इस अस्पताल में कूलर चलाने के लिए परिजनों ने हटाया वेंटिलेटर का प्लग, मरीज की मौत