गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): छत्तीसगढ़ के पेंड्रा इलाके में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। कोटमी साप्ताहिक बाजार में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या (jeweller shot dead) कर दी। बदमाश व्यापारी से सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस बैग में करीब 60 लाख रुपये के जेवरात होने का अनुमान (60 lakh robbery case) है। वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है और आज पेंड्रा पूरी तरह से बंद है।

दुकान बढ़ाते वक्त करीब से मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी मंगलवार को कोटमी बाजार (Kotmi weekly market) में अपनी दुकान लगाए थे। शाम करीब 7 बजे जब वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी एक पल्सर बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने प्रदीप से गहनों वाला बैग छीनने की कोशिश की। जब प्रदीप ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके सीने पर बेहद करीब से गोली (firing in Pendra) मार दी। गोली लगते ही प्रदीप वहीं गिर पड़े और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

See also  कारोबारी प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार, तीनों ओडि़शा के रहने वाले हैं

अस्पताल में हंगामा

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और रात 12 बजे तक सड़क पर चक्काजाम (road blockade) कर दिया। नाराज सर्राफा व्यापारी संगठन ने आज पेंड्रा बंद (Pendra Bandh call) का ऐलान किया है, जिसे दूसरे संगठनों का भी समर्थन मिला है। सुबह तक शव का पोस्टमॉर्टम भी नहीं हो सका था।

6 जिलों की पुलिस अलर्ट पर, बॉर्डर सील

पेंड्रा थाना पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मौके से खाली कारतूस और खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage investigation) खंगाल रही हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़, अनूपपुर, डिंडोरी और कोरिया समेत 6 पड़ोसी जिलों में भारी नाकेबंदी की गई है। पुलिस का दावा है कि लुटेरों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

See also  न्यायधानी में सर्पदंश मुआवजा महाघोटाला: सामान्य मौत को सांप का काटा बताकर 60 लाख डकारे, 17 केस फर्जी, डॉक्टर-वकील पर FIR तय