लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य में जुटी रहीं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
एसी का कंप्रेसर फटने से हुई घटना
एमएस-102 अलीगंज सेक्टर-डी स्थित हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन दूसरी मंजिल पर स्थित है। दोपहर ढाई बजे के करीब यहां आग लग गई। बताया जाता है कि एसी का कंप्रेशर फटने से यह घटना हुई। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए।

आग और धुएं से हुई मौतें
सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और राहत की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया गया। करीब 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहीं आग और धुएं की वजह से 15 की मौत हो गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

दौरा रद्द कर लखनऊ पहुंचे योगी
सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में ही छोड़ लखनऊ पहुंचे और घटनास्थल पर मौका मुआयना किया. इसके बाद सीएम अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने जताया दुःख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निकांड में मृतकों व घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
अग्निकांड में अब तक क्या-क्या सामने आया? जानें बड़ी बातें
आग लगने का कारण ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।
आग लगने से 15 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र घायल भी हैं. कई छात्र जान बचाने के लिए उपरी मंजिल से नीचे कूदे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक से दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग दोबारा न भड़के दमकल कर्मी लगातार पानी डालते रहे। भारी धुंए के चलते दीवारें तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
आवासीय और व्यावसायिक इलाका है अलीगंज
अलीगंज लखनऊ का प्रमुख आवासीय और व्यवसायिक इलाका है। इस इलाके में बड़ी संख्या में कोचिंग और इस तरह के संस्थान हैं। जिस विल्डिंग में आग लगी है उस समय भी यहां कोचिंग चल रही थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
15 की मौत की पुष्टि
इस हादसे में खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसी तरह इस हादसे में घायलों की संख्या भी एक दर्जन से ज्यादा है, जिन्हें KGMU के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां बता दें कि अभी मृतकों की संख्या और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। परिसर में तलाशी अभियान जारी है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



