India Vs Ireland 2nd T20: बेलफास्ट। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने भारत को 155 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हैरी टेक्टर के अर्धशतक (53) की बदौलत 20 ओवर में 154 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए टेक्टर और बेंजामिन कैलिट्ज ने अहम अर्धशतकीय साझेदारी की।
India Vs Ireland 2nd T20: भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए। वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला, जबकि सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया।
India Vs Ireland 2nd T20: प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा।



