india-first-dengue-vaccine: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानें किस उम्र के लोगों को लग सकेगी डेंगू वैक्सीन
india-first-dengue-vaccine: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानें किस उम्र के लोगों को लग सकेगी डेंगू वैक्सीन

india-first-dengue-vaccine: नई दिल्ली। भारत में डेंगू से बचाव के लिए पहली वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। जापान की फार्मा कंपनी Takeda की बनाई गई QDENGA (क्यूडेंगा) वैक्सीन को भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए स्वीकृति दी है।

QDENGA की खास बात यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ है या नहीं। यानी यह वैक्सीन उन लोगों को भी दी जा सकती है जिन्हें पहले डेंगू हो चुका है और उन्हें भी जिन्हें कभी संक्रमण नहीं हुआ। वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएंगी, जिनके बीच तीन महीने का अंतर रखा जाएगा। इसे त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनियस) लगाया जाएगा।

डेंगू वायरस के चारों प्रकारों से बचाव के लिए तैयार की गई इस वैक्सीन को लेकर कंपनी का कहना है कि क्लीनिकल ट्रायल में दूसरी डोज के 12 महीने बाद यह डेंगू से बचाव में 80.2 प्रतिशत प्रभावी रही। वहीं, डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को कम करने में भी इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

See also  Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को लगा बड़ा झटका, जाएंगे जेल, 20 मार्च तक मिली न्यायिक हिरासत

बता दें कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी QDENGA की सिफारिश कर चुका है। WHO के अनुसार, जिन देशों में डेंगू का खतरा ज्यादा है, वहां इस वैक्सीन को सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रमों में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि, हर साल जैसा ही मॉनसून दस्तक देता है, वैसे ही डेंगू का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। बारिश के मौसम में डेंगू लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेता है। कई मामलों में तो मरीजों की स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है। साल-दर-साल ये समस्या बढ़ती ही जा रही थी। भारत में इस मंजूरी को डेंगू नियंत्रण में मदद मिलेगी।

क्या हैं लक्षण

डेंगू संक्रमण के ज्यादातर मामले इलाज से ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ गंभीर मामलों में यह जानलेवा हो सकता है। डेंगू में मौत का सबसे बड़ा कारण डेंगू हेमरेजिक फीवर (DHF) और डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) जैसी गंभीर स्थितियां होती हैं। इनमें शरीर में प्लेटलेट्स कम होना, आंतरिक रक्तस्राव और ब्लड प्रेशर बहुत गिर जाना शामिल है।

गंभीर लक्षणों में तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, खून आना, अत्यधिक कमजोरी, बेचैनी, सांस लेने में दिक्कत और ठंडी त्वचा जैसे संकेत शामिल हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी होता है।

See also  Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र 2025 से पहले आज सर्वदलीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे अध्यक्षता

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न (Symptoms and Prevention of Dengue)

भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन कौन सी है?
भारत में डेंगू से बचाव के लिए पहली मंजूरी पाने वाली वैक्सीन QDENGA (क्यूडेंगा) है। इसे जापान की फार्मा कंपनी Takeda ने तैयार किया है।

QDENGA वैक्सीन को किन लोगों के लिए मंजूरी मिली है?
QDENGA वैक्सीन को 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दी गई है।

क्या QDENGA वैक्सीन लगवाने से पहले डेंगू टेस्ट कराना जरूरी होगा?
नहीं, इस वैक्सीन को लगवाने से पहले यह जांच जरूरी नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ है या नहीं। इसे पहले डेंगू हो चुके और बिना संक्रमण वाले दोनों लोगों को लगाया जा सकता है।

    QDENGA वैक्सीन की कितनी डोज लगेंगी?
    QDENGA वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएंगी। दोनों डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाएगा।

    QDENGA वैक्सीन कैसे लगाई जाएगी?
    यह वैक्सीन त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनियस) लगाई जाएगी।

    See also  रविशंकर यूनिवर्सिटी के वाहनों की कुर्की पर हाईकोर्ट की रोक, कहा- सरकार प्रस्ताव पेश करे, अगली सुनवाई 16 जून को

    QDENGA वैक्सीन डेंगू के कितने प्रकारों से बचाव में मदद करती है?
    यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों प्रकारों से बचाव के लिए तैयार की गई है।

    QDENGA वैक्सीन कितनी प्रभावी पाई गई है?
    कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल ट्रायल में दूसरी डोज के 12 महीने बाद यह डेंगू से बचाव में 80.2 प्रतिशत प्रभावी रही।

    क्या WHO ने QDENGA वैक्सीन की सिफारिश की है?
    हां, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ज्यादा डेंगू प्रभावित देशों में इस वैक्सीन को सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रमों में शामिल करने की सिफारिश की है।

      डेंगू गंभीर होने पर क्या खतरे हो सकते हैं?
      गंभीर डेंगू में डेंगू हेमरेजिक फीवर (DHF) और डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) जैसी स्थितियां हो सकती हैं, जिनमें प्लेटलेट्स कम होना, आंतरिक रक्तस्राव और ब्लड प्रेशर गिरना शामिल है।

      डेंगू के गंभीर लक्षण कौन से हैं?
      तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, खून आना, अत्यधिक कमजोरी, बेचैनी, सांस लेने में परेशानी और ठंडी त्वचा जैसे लक्षण गंभीर डेंगू के संकेत हो सकते हैं।